


न्यूज मंच डेस्क / महासमुंद/ 2 अगस्त 2026/ मिनी स्टेडियम महासमुंद में जिला स्तरीय शालेय हैंडबॉल प्रतियोगिता (14, 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग) बालक एवं बालिका वर्ग में उत्साहपूर्वक संपन्न हुई। प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पीढ़ी के प्राचार्य राजेश खन्ना कुर्रे के मार्गदर्शन तथा सहसंयोजक व्यायाम शिक्षक सैयद इमरान अली के नेतृत्व में किया गया। प्रतियोगिता में गुड शेफर्ड विद्यालय, द न्यू होली फेथ स्कूल, डीएमएस, बृजराज पाठशाला, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम विद्यालय महासमुंद, स्वामी आत्मानंद विद्यालय साकरा, स्वामी आत्मानंद विद्यालय पटेवा, हाई स्कूल पिरदा, शिशु संस्कार विद्यालय, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पीढ़ी, मां गायत्री विद्या मंदिर तथा देव संस्कृति विद्यालय सहित जिले के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 218 खिलाड़ियों ने अपना पंजीयन कराया। प्रतियोगिता के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर 48 बालक एवं 48 बालिकाओं सहित कुल 96 खिलाड़ियों का चयन संभाग स्तरीय शालेय हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए किया गया। चयनित बालिका टीम 10 अगस्त को रायपुर के मोवा में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेगी, जबकि बालक टीम 11 अगस्त को महासमुंद में आयोजित संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगी। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में व्यायाम शिक्षक सुनील भोई, सलीम चौधरी, तृषा शर्मा, नवनीत सिंह, गुरुदत्ता, आशीष कुशवाहा, वैभव मानिकपुरी, सोनिया बांदे, जगदीश धीवर सहित जिले के समस्त व्यायाम शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं महासमुंद जिला हैंडबॉल संघ के कपिल पेदारिया, संजय ध्रुव, टिकेश्वर साहू, कौनन अहमद, प्रशांत, विवेक दास, सागर यादव, सोनू सोनी, शिपेतन रजा, जयचंद दास, आदित्य चंद्राकर एवं लोकेश चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे।

