IMG 20260617 WA0092IMG 20260617 WA0092

IMG 20250131 WA0001

IMG 20250718 WA0002

IMG 20250717 WA0000

न्यूज मंच डेस्क /महासमुंद जिले में अवैध शराब की बिक्री और पड़ोसी राज्य ओडिशा से हो रही शराब तस्करी के खिलाफ आबकारी विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी है। विभाग ने तीन अलग-अलग प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में देशी एवं विदेशी शराब जब्त की है। इस दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। जिला आबकारी विभाग के अनुसार, मारुति रिट्ज कार क्रमांक CG 04 HK 7811 से 240 नग बीयर केन बरामद किए गए, जिनमें कुल 120 लीटर विदेशी माल्ट बीयर भरी हुई थी। इसके अलावा दो अन्य प्रकरणों में ओडिशा से मोटरसाइकिलों के माध्यम से तस्करी कर लाई जा रही 1,280 पाउच देशी शराब जब्त की गई।यह कार्रवाई ओडिशा सीमा से लगे खुड़मुड़ी घाट और कोमाखान के खेमड़ा घाट क्षेत्र में की गई, जहां से कुल 256 लीटर देशी शराब बरामद हुई। तीनों मामलों में आबकारी विभाग ने कुल 370 लीटर अवैध शराब, एक मारुति रिट्ज कार और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। जब्त सामग्री और वाहनों की कुल अनुमानित कीमत 2 लाख 39 हजार 600 रुपये आंकी गई है।आबकारी विभाग ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। मामले में छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

जिला आबकारी अधिकारी अजय पाण्डेय ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार और तस्करी पर रोक लगाने के लिए विभाग की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)