IMG 20260430 WA0005IMG 20260430 WA0005

IMG 20250131 WA0001

IMG 20250718 WA0002

IMG 20250717 WA0000

न्यूज मंच डेस्क / 30 अप्रैल 2026/महासमुंद। स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेज़ी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, महासमुंद में 29 अप्रैल 2026 को प्राचार्य प्रो. डॉ. अनुसुइया अग्रवाल के नेतृत्व में सेमिनार कक्ष में नव-नियुक्त लैब अटेंडेंट प्रिया साहू एवं हेमा साहू के स्वागत हेतु परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में महाविद्यालय के सभी स्टाफ सदस्यों ने अपना परिचय दिया।प्राचार्य डॉ. अग्रवाल ने महाविद्यालय की कार्यप्रणाली, शैक्षणिक वातावरण एवं संस्थान की गतिविधियों की जानकारी देते हुए नव-नियुक्त कर्मचारियों को उनके दायित्वों से अवगत कराया। उन्होंने प्रयोगशाला संचालन, उपकरणों के रख-रखाव और विद्यार्थियों को सहयोग प्रदान करने की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापकों, सहायक प्राध्यापकों, अतिथि व्याख्याताओं एवं अन्य स्टाफ की उपस्थिति रही। सभी ने नव-नियुक्त कर्मचारियों का आत्मीय स्वागत करते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। यह बैठक महाविद्यालय में आपसी समन्वय और सहयोग को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)