IMG 20260617 WA0088IMG 20260617 WA0088

IMG 20250131 WA0001

IMG 20250718 WA0002

IMG 20250717 WA0000

न्यूज मंच डेस्क /महासमुंद प्रदेश में बिजली बिल की दरों में बढ़ोतरी तथा उपभोक्ताओं की सहमति के बिना स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में कांग्रेस ने बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित विद्युत विभाग कार्यालय का घेराव कर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। करीब एक घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए बढ़ी हुई बिजली दरों को तत्काल वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन से पहले कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस भवन में एकत्रित हुए और वहां से पैदल मार्च करते हुए विद्युत विभाग कार्यालय पहुंचे। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने विभाग के मुख्य द्वार पर बैरिकेडिंग कर दी थी।कार्यालय पहुंचने पर कांग्रेसियों ने परिसर के अंदर जाने की मांग करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी।इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की और झूमाझटकी की स्थिति भी बनी। बाद में कार्यकर्ता बैरिकेड पार कर परिसर में प्रवेश करने में सफल रहे और बिजली दर वृद्धि के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। खल्लारी विधायक एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार के कार्यकाल में कुछ ही महीनों के भीतर दूसरी बार बिजली दरों में बढ़ोतरी की गई है, जिसका सीधा असर आम जनता और किसानों पर पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर सरकार बिजली की कीमतें बढ़ा रही है, वहीं जिले के कई गांवों में लो-वोल्टेज और अघोषित बिजली कटौती की समस्या बनी हुई है।उन्होंने कहा कि हाल ही में घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में 30 से 50 पैसे प्रति यूनिट, कृषि पंपों के लिए 40 पैसे प्रति यूनिट तथा गैर-घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 20 से 40 पैसे प्रति यूनिट तक की वृद्धि की गई है, जो अगले माह से प्रभावी होगी। कांग्रेस ने इसे जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बताते हुए निर्णय वापस लेने की मांग की।

स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर भी कांग्रेस ने सरकार और विद्युत विभाग को घेरा

द्वारिकाधीश यादव ने कहा कि कई स्थानों पर उपभोक्ताओं की सहमति के बिना स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। उन्होंने मांग की कि स्मार्ट मीटर लगाने के लिए ली गई उपभोक्ताओं की सहमति की जांच कराई जाए तथा बढ़ी हुई बिजली दरों को तत्काल वापस लिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)