


न्यूज मंच डेस्क /महासमुंद/ पूर्व कार्यकारी नगर पालिका अध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर ने प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के साथ हुई घटना की निंदा करते हुए इसे राज्य की खराब कानून व्यवस्था का उदाहरण बताया है। उन्होंने कहा कि जब वरिष्ठ जनप्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। चंद्राकर ने आरोप लगाया कि प्रदेश में चोरी, लूट और अन्य अपराध लगातार बढ़ रहे हैं तथा सरकार और गृह मंत्री इस पर गंभीर नहीं हैं। उन्होंने घटना के दोषियों पर सख्त कार्रवाई और कानून व्यवस्था सुधारने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।

