20260921 20502220260921 205022

IMG 20250718 WA0002

1000120475

1000120474

IMG 20250717 WA0000

न्यूज मंच / महासमुंद/ ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस और एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) ने तीन अलग-अलग कार्रवाइयों में गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने कुल 246.25 किलो गांजा जब्त किया, जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ 23 लाख 12 हजार 500 रुपये बताई गई है। कार्रवाई में 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से गांजा परिवहन में प्रयुक्त वाहन, मोबाइल और अन्य सामान सहित करीब 1 करोड़ 58 लाख 1 हजार 500 रुपये की संपत्ति जब्त की गयी।

महासमुंद थाना क्षेत्र में पुलिस ने घोड़ारी नाके पर चेकिंग देखकर वापस भाग रहे दो वाहनों का पीछा कर चार आरोपियों को पकड़ा। जिनमें एक नाबालिग है । इनसे 117.15 किलो गांजा बरामद हुआ। दोनों कारों समेत करीब 71.96 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गयी।

सांकरा थाना क्षेत्र के बिजेपुर मोड़ पर नाकाबंदी के दौरान बलेनो कार से 83.10 किलो गांजा बरामद कर अनूपपुर निवासी चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में करीब 47.85 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गयी।

इसी तरह बसना थाना क्षेत्र के पलसापाली में थार वाहन की तलाशी के दौरान 46 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने महाराष्ट्र के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर गांजा, थार वाहन और मोबाइल समेत करीब 38.20 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की। तीनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)