20260525 12451020260525 124510

IMG 20250131 WA0001

IMG 20250718 WA0002

IMG 20250717 WA0000

न्यूज मंच डेस्क / 25/5/26

महासमुंद। पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। 15 मई से अब तक चार बार ईंधन के दाम बढ़ाए जा चुके हैं। रविवार 25 मई को एक बार फिर पेट्रोल में 2.71 रुपए और डीजल में 2.86 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। लगातार बढ़ रही महंगाई के बीच पेट्रोल पंपों में ईंधन की कमी से लोगों को दोहरी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार, ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव का असर अंतरराष्ट्रीय बाजार के साथ देश में भी देखने को मिल रहा है। तेल कंपनियों ने 25 मई को पेट्रोल और डीजल की नई दरें जारी कीं, जिसके बाद महासमुंद में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 108.27 रुपए प्रति लीटर और डीजल 101.53 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है। लगातार बढ़ती कीमतों को आम लोगों के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। वाहन चालकों और व्यापारियों का कहना है कि ईंधन महंगा होने से परिवहन खर्च बढ़ रहा है, जिसका असर रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर भी पड़ने लगा है। वहीं कई पेट्रोल पंपों में पर्याप्त आपूर्ति नहीं होने से लोगों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है।

11 दिन में चौथी बार बढ़े दाम

मई महीने में अब तक चार बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए जा चुके हैं।

15 मई को पेट्रोल में 3.11 रुपए और डीजल में 3.16 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी।

19 मई को पेट्रोल 90 पैसे और डीजल 95 पैसे महंगा हुआ।

23 मई को पेट्रोल पर 89 पैसे और डीजल पर 96 पैसे बढ़ाए गे।

25 मई को फिर पेट्रोल 2.71 रुपए और डीजल 2.86 रुपए प्रति लीटर महंगा कर दिया गया।

इन बढ़ोतरी के बाद 15 मई से अब तक पेट्रोल कुल 7.61 रुपए और डीजल 7.93 रुपए प्रति लीटर महंगा हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)