IMG 20261121 WA0000IMG 20261121 WA0000

IMG 20250718 WA0002

1000120475

1000120474

IMG 20250717 WA0000

न्यूज मंच /महासमुंद/ बिजली बिलों की बकाया राशि वसूलने और विद्युत चोरी पर अंकुश लगाने के लिए छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन ने महासमुंद और गरियाबंद जिले में विशेष जांच एवं डिस्कनेक्शन अभियान चलाया। इस दौरान विद्युत कंपनी की टीम ने 188 बिजली कनेक्शनों की जांच की। कार्रवाई में 37 उपभोक्ताओं ने मौके पर ही बकाया बिलों का भुगतान करते हुए कुल 7 लाख 30 हजार रुपये जमा किए। वहीं, 73 उपभोक्ता ऐसे मिले, जो बिजली कनेक्शन काटे जाने के बावजूद अवैध तरीके से बिजली का उपयोग कर रहे थे।विद्युत कंपनी के महासमुंद वृत्त द्वारा महासमुंद, सरायपाली, पिथौरा और गरियाबंद संभागों में एक साथ यह अभियान चलाया गया। जांच के दौरान पूर्व में स्मार्ट मीटर के माध्यम से रिमोट डिस्कनेक्ट किए गए तथा नॉन-स्मार्ट मीटर वाले भौतिक रूप से विच्छेदित कनेक्शनों की जांच की गई। इसके अलावा बकाया राशि जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन भी काटे गए।जांच में सामने आया कि 73 उपभोक्ता बकाया राशि जमा किए बिना ही स्वयं बिजली लाइन जोड़कर, मीटर बायपास कर अथवा एलटी लाइन से अवैध हुकिंग के जरिए बिजली का उपयोग कर रहे थे।विद्युत कंपनी ने इन सभी के खिलाफ विद्युत चोरी एवं अनधिकृत विद्युत उपयोग का पंचनामा तैयार कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।इन मामलों में महासमुंद संभाग के 23, सरायपाली के 28, पिथौरा के 15 और गरियाबंद संभाग के 7 उपभोक्ता शामिल हैं।संबंधित उपभोक्ताओं के विरुद्ध विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 एवं 138 के तहत कार्रवाई की जा रही है। प्रकरणों में नियमानुसार आकलन एवं बिलिंग के साथ विशेष विद्युत न्यायालय में मामले प्रस्तुत करने और संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया भी की जाएगी।

बिना अनुमति बिजली कनेक्शन जोड़ने पर होगी कानूनी कार्रवाई

विद्युत कंपनी ने उपभोक्ताओं को चेतावनी दी है कि बकाया राशि के कारण जिनके बिजली कनेक्शन काटे गए हैं, वे भुगतान किए बिना स्वयं लाइन न जोड़ें। ऐसा करना विद्युत अधिनियम के तहत दंडनीय है। कनेक्शन दोबारा जुड़वाने के लिए बकाया राशि जमा करना और विद्युत कंपनी से अनुमति लेना अनिवार्य है।कंपनी ने स्पष्ट किया है कि बिजली चोरी और अनधिकृत उपयोग के खिलाफ यह अभियान केवल एक दिन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि लगातार जारी रहेगा। महासमुंद वृत्त में विशेष जांच एवं डिस्कनेक्शन अभियान मार्च 2027 तक चलाया जाएगा।

समाधान योजना का लाभ लेने की अपील

विद्युत कंपनी ने उपभोक्ताओं से छत्तीसगढ़ शासन की समाधान योजना का लाभ उठाने की अपील की है। योजना के पात्र उपभोक्ता पंजीयन कराकर निर्धारित प्रक्रिया के तहत बकाया राशि जमा कर सकते हैं और मूल राशि एवं अधिभार (सरचार्ज) में मिलने वाली छूट का लाभ ले सकते हैं।कंपनी ने उपभोक्ताओं से बिजली बिलों का नियमित भुगतान करने, विच्छेदित कनेक्शन को स्वयं जोड़कर बिजली का उपयोग नहीं करने तथा अधिकृत प्रक्रिया से ही कनेक्शन पुनः चालू कराने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)