IMG 20260803 WA0010IMG 20260803 WA0010

IMG 20250131 WA0001

IMG 20250718 WA0002

IMG 20250717 WA0000

न्यूज मंच डेस्क /महासमुंद/ सावन के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर महर्षि विद्या मंदिर, मचेवा, महासमुंद में भगवान शिव की आराधना एवं भारतीय संस्कृति के संरक्षण का संदेश देते हुए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य आर. के. तिवारी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम ने पूरे विद्यालय परिसर को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया।प्रातःकालीन प्रार्थना सभा की शुरुआत भगवान शिव की मनमोहक स्तुति से हुई। इस दौरान विद्यार्थियों ने भगवान शिव, माता पार्वती एवं कांवड़ियों का आकर्षक स्वरूप धारण कर सावन माह के धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने बताया कि सावन का महीना भारतीय संस्कृति में आस्था, प्रकृति संरक्षण, संयम, भक्ति तथा पारिवारिक एवं सामाजिक मूल्यों का प्रतीक माना जाता है।कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए आकर्षक पोस्टरों के माध्यम से भी सावन मास के महत्व को प्रदर्शित किया गया। इन पोस्टरों ने विशेष रूप से छोटे बच्चों में भारतीय संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया। कक्षा 11 की छात्राओं चेताली साहू एवं नियति सिदार ने अपनी उत्कृष्ट चित्रकारी और पोस्टर निर्माण से सभी का ध्यान आकर्षित किया। वहीं कक्षा 11 की छात्रा लिशी देवांगन ने सावन के महत्व पर प्रेरणादायक भाषण देकर उपस्थित विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति से जुड़े रहने का संदेश दिया।विद्यालय की सांस्कृतिक समिति द्वारा तैयार की गई आकर्षक नोटिस बोर्ड सज्जा भी कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही।कार्यक्रम का प्रभावी संचालन अकादमिक कैप्टन आंचल सोनी ने किया, जबकि छात्र संघ एवं सभी बैजधारी विद्यार्थियों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।इस अवसर पर प्राचार्य आर. के. तिवारी ने विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और नैतिक मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करने तथा उन्हें आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में सांस्कृतिक चेतना, नैतिकता और भारतीय विरासत के प्रति सम्मान की भावना विकसित करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)