IMG 20260816 WA0012IMG 20260816 WA0012

IMG 20250718 WA0002

1000120475

1000120474

IMG 20250717 WA0000

न्यूज मंच डेस्क /महासमुंद/ महर्षि विद्या मंदिर, मचेवा, महासमुंद में हरियाली तीज के पावन अवसर पर शिक्षिकाओं द्वारा उत्साह, उमंग एवं हर्षोल्लास के साथ तीज उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, परंपराओं एवं रीति-रिवाजों के संरक्षण के साथ सभी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना रहा। उत्सव के दौरान शिक्षिकाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक, सांस्कृतिक एवं पारंपरिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।शिक्षिकाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में हिस्सा लेते हुए मेहंदी, नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से हरियाली तीज की सुंदरता और उल्लास को जीवंत किया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षिकाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों को उत्साहपूर्वक मनाया।इस अवसर पर संदेश दिया गया कि व्यक्ति चाहे कहीं भी रहे और किसी भी क्षेत्र में कार्य करे, उसे अपनी संस्कृति, परंपराओं एवं रीति-रिवाजों से जुड़ा रहना चाहिए। हमारे त्योहार हमारी सांस्कृतिक पहचान हैं और इन्हें मिल-जुलकर मनाना आपसी प्रेम एवं सौहार्द को मजबूत करता है।पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में आनंद, उमंग और आत्मीयता का वातावरण बना रहा। शिक्षिकाओं ने एक-दूसरे के साथ मिलकर तीज की परंपराओं का आनंद लिया और भारतीय संस्कृति की समृद्ध विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।विद्यालय के प्रधानाचार्य आर. के. तिवारी ने सभी शिक्षिकाओं को हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन हमें अपनी संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ आपसी प्रेम, सौहार्द, एकता और सहभागिता की भावना को भी मजबूत करते हैं।कार्यक्रम का सफल आयोजन सांस्कृतिक गतिविधि समिति के मार्गदर्शन एवं सभी शिक्षिकाओं की सक्रिय सहभागिता से संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)