



न्यूज मंच डेस्क / महासमुंद/ कलेक्टर के निर्देश पर आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से कुल 468.2 बल्क लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब और शराब बनाने के लिए तैयार 2000 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया है।कार्रवाई में दो प्रकरण दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।जिला स्तरीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने पहली कार्रवाई खल्लारी थाना क्षेत्र के अरण्ड में की।यहां आरोपी धर्मेंद्र साहू पिता चिंताराम साहू के कब्जे से 18.2 बल्क लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(1)(क), 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। वहीं दूसरी कार्रवाई बलौदा थाना क्षेत्र, तहसील सरायपाली के अमलीपदर जंगल में की गई। टीम ने आरोपी मंगलू बरिहा पिता गणा बरिहा के कब्जे से 450 बल्क लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब तथा शराब निर्माण के लिए तैयार 2000 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(1)(क)(च), 34(2) एवं 59(क) के तहत कार्रवाई की गई।दोनों कार्रवाई में कुल 468.2 बल्क लीटर अवैध महुआ शराब और 2000 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया।कार्रवाई के बाद अवैध शराब का निर्माण और बिक्री करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। पूरी कार्रवाई आबकारी उपनिरीक्षक अनिल कुमार झारिया, जिला स्तरीय उड़नदस्ता महासमुंद के नेतृत्व में की गई। टीम में आबकारी उपनिरीक्षक ह्रदय कुमार तिरपुड़े, नितेश बैस, विकास बढ़ेंद्र सहित आबकारी आरक्षक नागेश्वरी, भेषप्रकाश, सौरभ सिंह, सृष्टि देवांगन और दिलीप मार्कण्डेय समेत महासमुंद, ग्रामीण, पिथौरा एवं जिला आबकारी उड़नदस्ता का स्टाफ शामिल रहा।आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

