IMG 20260922 WA0001IMG 20260922 WA0001

IMG 20250718 WA0002

1000120475

1000120474

IMG 20250717 WA0000

न्यूज मंच डेस्क /बागबाहरा/ शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भालुओं की बढ़ती आवाजाही के बीच मंगलवार को बागबाहरा नगर पालिका भवन और गार्डन परिसर में भालू के पहुंचने से हड़कंप मच गया। सुबह करीब 5 बजे नगर पालिका कर्मचारी ने परिसर में भालू को देखा और तत्काल अधिकारियों को सूचना दी। कुछ देर तलाश करने के बाद भालू नजर नहीं आया, जिसके बाद कर्मचारी अपने रोजमर्रा के काम में जुट गए।कुछ समय बाद नगर पालिका भवन के बाजू में वाहनों के लिए बनाए गए टीन शेड के पास कर्मचारियों को नगर पालिका और गार्डन के बीच की दीवार के पास भालू दिखाई दिया। अचानक भालू के सामने आने से मौके पर मौजूद लोग सतर्क हो गए। कार्यालय में कर्मचारियों और लोगों की आवाजाही शुरू हो चुकी थी, जिसके चलते तत्काल वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और भालू की गतिविधियों पर निगरानी शुरू कर दी।भालू काफी देर तक नगर पालिका और गार्डन के बीच की दीवार के ऊपर झाड़ियों की छांव में बैठा रहा। वन विभाग के कर्मचारी लगातार मौके पर मौजूद रहकर उसकी गतिविधियों पर नजर बनाए रहे। सुबह पहली बार दिखाई देने के बाद कुछ समय तक भालू नजर नहीं आया। ऐसे में यह स्पष्ट नहीं हो सका कि वह नगर पालिका परिसर में ही छिपा रहा या आसपास घूमने के बाद दोबारा वहां पहुंचा।करीब पांच घंटे बाद भालू दीवार से नीचे उतरा और गार्डन में घूमते हुए आसपास का जायजा लिया। इसके बाद वह दीवार पार कर बृजेश गुप्ता के बाजू स्थित खेत की ओर बढ़ गया। उस समय खेत में मजदूर धान का काम कर रहे थे।भालू को अचानक अपनी ओर आता देखकर मजदूर घबरा गए और खेत से निकलकर सड़क की ओर भागे।भालू भी वहां से निकलने का रास्ता तलाशता रहा। वन विभाग की टीम ने मौके पर स्थिति पर नजर बनाए रखी। बाद में भालू गणपति पेट्रोल पंप के पीछे से होते हुए खेतों की ओर निकल गया।पूरी घटना के दौरान वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद रही। राहत की बात रही कि भालू की इस आवाजाही में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।वन विभाग ने लोगों से भालू दिखाई देने पर उसके करीब नहीं जाने, उसे घेरने या छेड़ने की कोशिश नहीं करने और तत्काल वन विभाग को सूचना देने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)