



न्यूज मंच डेस्क / बागबाहरा/ ग्राम सोहागपुर भुरकोनी में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का पर्व कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया तथा भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक द्वारिकाधीश यादव ने क्षेत्रवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, धर्म, कर्म और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। विपरीत परिस्थितियों में भी श्रीकृष्ण ने धैर्य और साहस के साथ धर्म का साथ दिया। उनका जीवन युवाओं सहित समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए प्रेरणादायी है।विधायक ने कहा कि जन्माष्टमी केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और सामाजिक एकता का संदेश देने वाला पर्व भी है। उन्होंने ग्रामीणों से आपसी प्रेम और सौहार्द बनाए रखने तथा गांव के विकास में मिल-जुलकर योगदान देने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के बताए कर्म के मार्ग को अपने जीवन में अपनाकर समाज और क्षेत्र को बेहतर बनाने में सभी अपना योगदान दे सकते हैं।कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य करण दीवान, दिनेन्द्र ठाकुर, मालिक राम ठाकुर, नरसिंग ठाकुर, चंदर सिंग ठाकुर, विजय यादव, मनबोध यादव, आत्माराम ठाकुर, भावसिंग ठाकुर, विभीषण, मोहन ठाकुर, प्रेम सिंग ठाकुर, पुरुषोत्तम ठाकुर, राम ठाकुर, मानवी ठाकुर, सौहाद्र ठाकुर, सीता बाई ठाकुर, जाम बाई ठाकुर, धनेश्वरी ठाकुर और रमा बाई यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

