Screenshot 20260927 190304 GalleryScreenshot 20260927 190304 Gallery

IMG 20250718 WA0002

1000120475

1000120474

IMG 20250717 WA0000

न्यूज मंच / महासमुंद/ महिला नागरिक सहकारी बैंक मर्यादित महासमुंद की वर्ष 2025-26 की वार्षिक आमसभा 27 सितंबर को अमृत बाई हाई स्कूल परिसर में आयोजित हुई। आमसभा में बैंक की अध्यक्ष श्रीमती अरुणा शुक्ला ने सदस्यों के अंशराशि पर 8 प्रतिशत लाभांश देने की घोषणा की। साथ ही बैंक की नई शाखाएं खोलने और कार्यक्षेत्र को अन्य जिलों तक विस्तारित करने के प्रयासों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई। बैंक की अध्यक्ष अरुणा शुक्ला ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि महिला नागरिक बैंक लगभग 28 वर्षों का सफर पूरा कर चुका है। इस दौरान बैंकिंग क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और कोरोना जैसी चुनौतियों के बावजूद बैंक ने अपनी मजबूती बनाए रखी है। उन्होंने कहा कि बैंक का लक्ष्य केवल व्यवसाय का विस्तार करना नहीं, बल्कि सुरक्षित, मजबूत, आधुनिक और भरोसेमंद बैंकिंग संस्था बनना है।बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप कुमार दवे ने वार्षिक आमसभा की विषय सूची के अनुसार बैंक की गतिविधियों और कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की, जिसे सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित एवं अनुमोदित किया।वरिष्ठ संचालक एवं पूर्व अध्यक्ष श्रीमती अनिता रावटे ने बैंक के 28 वर्षों के सफर की जानकारी देते हुए कहा कि करीब 6 हजार महिलाओं का संगठन चलाना बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने डिजिटल बैंकिंग को मजबूत करने, साइबर सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने और नई पीढ़ी को बैंक से जोड़ने की आवश्यकता बताई। साथ ही महिलाओं एवं छोटे व्यवसायियों को अधिक अवसर देने तथा महिलाओं को कौशल विकास एवं लघु उद्योग संचालन के लिए प्रेरित किया। उपाध्यक्ष श्रीमती सती साहू ने बैंक की प्रगति में सदस्यों के योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने स्व सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों के विक्रय के लिए नगर पालिका में पंजीयन कराने और समूह की महिलाओं को बैंक से जोड़ने का आह्वान किया।सेवानिवृत्त वरिष्ठ सहकारी निरीक्षक एस.आर. बंजारे ने बैंक को निरंतर अंकेक्षण में ए ग्रेड मिलने पर बधाई दी। उन्होंने बैंक के विस्तार के लिए अधिक शाखाएं खोलने के प्रयास करने तथा बहुउद्देशीय सहकारी समितियों को ऋण एवं छूट संबंधी जानकारी दी।वरिष्ठ सदस्य श्रीमती निरंजना चंद्राकर ने स्व सहायता समूह के माध्यम से संचालित रेडी-टू-ईट कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस व्यवसाय से करीब 10 महिलाओं को रोजगार मिला है।समापन अवसर पर बैंक संचालक श्रीमती मीना वर्मा ने अंशधारियों, ग्राहकों, संचालक मंडल, अधिकारी-कर्मचारियों और शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया।उन्होंने बैंक की स्थापना एवं विकास में योगदान देने वाले दिवंगत साथियों को श्रद्धांजलि भी दी।
आमसभा में संचालक मंडल के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में महिला सदस्य, बैंक कर्मचारी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)