



न्यूज मंच / महासमुंद/ छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर बावनकेरा चौक के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। संबलपुर से लौट रही एक कार आगे चल रही 16 चक्का ट्रक में पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए।मिली जानकारी के अनुसार, कार में कुल पांच लोग सवार थे,जो संबलपुर से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बावनकेरा चौक के पास कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत होने की जानकारी सामने आई है, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुमगांव पहुंचाया ठगया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कार सवार लोग संभवतः राजनांदगांव के रहने वाले हैं। हालांकि, मृतकों और घायलों की पहचान की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पटेवा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। यह पूरा मामला पटेवा थाना क्षेत्र का है।

