20261009 19110220261009 191102

IMG 20250718 WA0002

1000120475

1000120474

IMG 20250717 WA0000

न्यूज मंच/महासमुंद/ 9 अक्टूबर 2026/ महर्षि विद्या मंदिर, मचेवा, महासमुंद में विश्व अंतरिक्ष सप्ताह 2026 के दूसरे दिन पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता एवं विज्ञान कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्राचार्य राजेश कुमार तिवारी के मार्गदर्शन में विज्ञान एवं नवाचार समिति द्वारा आयोजित इन गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रचनात्मकता और नवाचार की भावना विकसित करने के साथ अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना रहा।

पोस्टर प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता और कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए अंतरिक्ष विज्ञान, वैज्ञानिक खोजों और भविष्य की संभावनाओं को पोस्टरों के माध्यम से प्रस्तुत किया।प्रतियोगिता के जरिए विद्यार्थियों को विज्ञान से जुड़े विषयों को रचनात्मक ढंग से अभिव्यक्त करने का अवसर मिला।

विज्ञान प्रयोगों से समझे सिद्धांत

इसी क्रम में कक्षा 8वीं से 12वीं तक के प्रतिभागी विद्यार्थियों के लिए विद्यालय की विज्ञान प्रयोगशाला में विज्ञान कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न वैज्ञानिक प्रयोगों के माध्यम से विज्ञान के सिद्धांतों को व्यावहारिक रूप से समझा। इस गतिविधि से विद्यार्थियों में प्रयोगात्मक ज्ञान, जिज्ञासा और वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहन मिला।

वैज्ञानिक अनुसंधान के प्रति प्रेरित करने का प्रयास

विद्यालय में विश्व अंतरिक्ष सप्ताह का आयोजन अंतरिक्ष की खोज, नवाचार को प्रेरणा देने और सतत भविष्य के निर्माण की भावना के अनुरूप किया जा रहा है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उपलब्ध नई संभावनाओं से परिचित कराने तथा भविष्य में वैज्ञानिक अनुसंधान के प्रति प्रेरित करने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में विज्ञान एवं नवाचार समिति के प्रमुख नवीन कुमार एवं श्रीमती शिल्पी दीवान, समिति प्रभारी श्रीमती आंचल सोनी तथा समिति के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार तिवारी ने कहा कि इस प्रकार की शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, वैज्ञानिक चेतना और नवाचार की भावना को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। विश्व अंतरिक्ष सप्ताह के अंतर्गत आगामी गतिविधियों में भी विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)