20260709 21342620260709 213426

IMG 20250131 WA0001

IMG 20250718 WA0002

IMG 20250717 WA0000

न्यूज मंच डेस्क /महासमुंद / छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले की छात्रा रागनी साहू ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए अंतरराष्ट्रीय चंद्र मिशन ‘मिशन शक्तिसैट’ (Mission ShakthiSAT) के लिए नेशनल फाइनलिस्ट के रूप में चयनित होकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। रागनी शासकीय आशीबाई गोलछा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, महासमुंद की छात्रा हैं और इस प्रतिष्ठित मिशन के लिए चयनित होने वाली छत्तीसगढ़ की इकलौती प्रतिभागी हैं।

IMG 20260709 WA0007

देशभर से केवल 20 राष्ट्रीय फाइनलिस्ट चुने गए हैं। रागनी ने अटल टिंकरिंग लैब (ATL) के माध्यम से इस मिशन में भाग लिया और करीब 120 घंटे के ऑनलाइन प्रशिक्षण, 21 मॉड्यूल तथा 550 से अधिक स्पेस और सैटेलाइट विज्ञान से जुड़े पाठ सफलतापूर्वक पूरे किए। इसके बाद तकनीकी मूल्यांकन और राष्ट्रीय स्तर के साक्षात्कार में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की।

IMG 20260709 WA0005

यह मिशन विश्व के 108 देशों की भागीदारी वाला अंतरराष्ट्रीय चंद्र अभियान है, जिसके तहत छात्र-छात्राएं दो मून सैटेलाइट विकसित करेंगे।इनमें एक चंद्रमा की कक्षा में स्थापित होगा, जबकि दूसरा चंद्र सतह पर उतरकर वैज्ञानिक प्रयोग करेगा। रागनी साहू 22 से 31 अगस्त 2026 तक गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा में आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में भाग लेंगी। इस दौरान उन्हें ISRO, IN-SPACe के वैज्ञानिकों तथा भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला सहित अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त होगा।विद्यार्थियों द्वारा विकसित सैटेलाइट का प्रक्षेपण 11 अक्टूबर 2026 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से ISRO द्वारा किया जाएगा।

IMG 20260709 WA0006

यह मिशन अटल इनोवेशन मिशन (नीति आयोग) से संबद्ध है और इसका संचालन स्पेस किड्ज इंडिया द्वारा किया जा रहा है। रागनी की इस ऐतिहासिक सफलता पर जिला कलेक्टर विनय लंगेह, जिला शिक्षा अधिकारी बी.एल. देवांगन, जिला मिशन समन्वयक रेखराज शर्मा, विद्यालय के प्राचार्य जी.आर. सिन्हा तथा अटल टिंकरिंग लैब प्रभारी एवं भौतिकी व्याख्याता चंद्रशेखर मिथलेश ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)