



न्यूज मंच /महासमुंद/ 16 अक्टूबर 2026/ महासमुंद के मचेवा स्थित महर्षि विद्या मंदिर में नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर गरबा उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार तिवारी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और गरबा नृत्य के माध्यम से भारतीय संस्कृति एवं पारंपरिक लोकनृत्यों की सुंदर झलक प्रस्तुत की।विद्यालय की सांस्कृतिक समिति द्वारा आयोजित इस उत्सव में विद्यार्थियों ने पारंपरिक वेशभूषा में आकर्षक गरबा नृत्य प्रस्तुत किया। संगीत की मधुर धुनों पर विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने विद्यालय परिसर को भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना दिया।नृत्य एवं संगीत के माध्यम से विद्यार्थियों ने नवरात्रि पर्व की उमंग, उत्साह और सांस्कृतिक महत्ता को जीवंत कर दिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, पारंपरिक लोकनृत्यों और त्योहारों के महत्व से परिचित कराना था।इसके साथ ही विद्यार्थियों में सांस्कृतिक मूल्यों, रचनात्मकता, अनुशासन और सामूहिक सहभागिता की भावना विकसित करना भी आयोजन का प्रमुख उद्देश्य रहा।इस अवसर पर विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की सांस्कृतिक समिति के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।इस प्रकार महर्षि विद्या मंदिर, मचेवा में आयोजित गरबा उत्सव हर्षोल्लास, उमंग और सांस्कृतिक सौहार्द के वातावरण में संपन्न हुआ।

