20261128 17415620261128 174156

IMG 20250718 WA0002

1000120475

1000120474

IMG 20250717 WA0000

न्यूज मंच

महासमुंद/ जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र के ग्राम बोकरामुड़ाखुर्द के डुमानी पारा में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंची आबकारी विभाग की टीम के साथ विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में आबकारी विभाग के एसआई, आरक्षक और सेल्समैन घायल हुए हैं। इनमें सेल्समैन ललित राजपूत की हालत गंभीर बताई जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह अवैध शराब बिक्री की सूचना मिलने पर आबकारी विभाग की छह सदस्यीय( एस आई आनंद स्वर्णकार , आरक्षक सौरभ सिंह , आरक्षक नागेश्वरी ठाकुर , गार्ड जागेश्वर ठाकुर , चालक भूपेश नायक एवं सेल्समैन ललित राजपूत ) टीम सुबह 9-10 बजे के आसपास ग्राम बोकरामुड़ाखुर्द के डुमानी पारा पहुंची थी। यहां अवैध शराब बेचने वालों से कार्रवाई के दौरान आबकारी टीम का विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर मारपीट की घटना हुई, जिसमें आबकारी विभाग के एसआई, आरक्षक एवं सेल्समैन घायल हो गए।घटना की सूचना मिलने पर बागबाहरा पुलिस मौके पर पहुंची और आबकारी टीम को वहां से सुरक्षित बाहर निकालकर थाने लाई।घायल सेल्समैन ललित राजपूत सहित अन्य घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा में प्राथमिक उपचार दिया गया। गंभीर रूप से घायल ललित राजपूत को बेहतर उपचार के लिए महासमुंद रेफर किया गया है।घटना के बाद आबकारी विभाग की टीम ने बागबाहरा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)