




न्यूज मंच डेस्क / 29 अप्रैल 2026/ महासमुंद में छत्तीसगढ़ चन्द्रनाहुं शिक्षण समिति द्वारा 27 अप्रैल को शांत्रीबाई महाविद्यालय सभागार में नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा मुख्य अतिथि रहीं, जबकि अध्यक्षता केशव नायकराम चंद्राकर ने की।समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती पूजन, दीप प्रज्ज्वलन एवं राजकीय गीत के साथ हुआ। इस दौरान राहुल चन्द्राकर ने अध्यक्ष, कमलेश चन्द्राकर ने सचिव तथा अन्य कार्यकारिणी सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। मुख्य अतिथि लक्ष्मी वर्मा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिम्मेदारी, सेवा और समर्पण के साथ समाजहित में कार्य करने का संदेश दिया। अध्यक्ष केशव नायकराम चंद्राकर ने शिक्षा, एकता और संस्कार को समाज की प्रगति का आधार बताया।नवनिर्वाचित अध्यक्ष राहुल चन्द्राकर ने शिक्षा विकास, समाज की एकता और युवा सशक्तिकरण को समिति की प्राथमिकता बताते हुए पारदर्शिता एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में चन्द्रोदय पब्लिक स्कूल की सीबीएसई 10वीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्रा वंशिका चन्द्राकर (93%) एवं जिनिशा चन्द्राकर (90.6%) को भी सम्मानित किया गया। अंत में अतिथियों का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।

