IMG 20260611 WA0005IMG 20260611 WA0005

IMG 20250131 WA0001

IMG 20250718 WA0002

IMG 20250717 WA0000

न्यूज मंच डेस्क /महासमुंद/स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय महासमुंद की प्राचार्य प्रो. (डॉ.) अनुसुइया अग्रवाल (डी.लिट्) को भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय की पुनर्गठित हिंदी सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार के जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जारी कार्यालय विज्ञापन के तहत की गई है। जल शक्ति मंत्रालय के श्रम शक्ति भवन, नई दिल्ली से 29 मई 2026 को जारी आदेश तथा भारत के राजपत्र (असाधारण) में प्रकाशित शुद्धि पत्र के अनुसार प्रो. (डॉ.) अनुसुइया अग्रवाल को गैर-सरकारी सदस्य के रूप में समिति में शामिल किया गया है। यह समिति सरकारी कार्यों में हिंदी के प्रगतिशील उपयोग तथा राजभाषा संबंधी मामलों पर मंत्रालय को आवश्यक परामर्श प्रदान करेगी।समिति के अध्यक्ष केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल तथा उपाध्यक्ष केंद्रीय राज्य मंत्री बी. सोमन्ना हैं। समिति में लोकसभा एवं राज्यसभा के सांसदों, संसदीय राजभाषा समिति के प्रतिनिधियों, केंद्रीय सचिवालय हिंदी परिषद, अखिल भारतीय हिंदी संस्थाओं के प्रतिनिधियों तथा विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को भी सदस्य बनाया गया है।विशेष उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय स्तर पर चयनित चार महाविद्यालयों के प्राचार्य एवं प्राध्यापकों में महासमुंद जिले से एकमात्र प्रतिनिधित्व करते हुए प्रो. (डॉ.) अनुसुइया अग्रवाल को यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। समिति में कुल 38 विशिष्ट सदस्यों को शामिल किया गया है। समिति का कार्यकाल तीन वर्ष अथवा सदस्य के पद पर बने रहने तक रहेगा। समिति का मुख्यालय नई दिल्ली में होगा, हालांकि आवश्यकता अनुसार इसकी बैठकें देश के अन्य स्थानों पर भी आयोजित की जा सकेंगी। गौरतलब है कि डॉ. अनुसुइया अग्रवाल वर्तमान में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर की सर्वोच्च निर्णयकारी संस्थाओं विद्या परिषद एवं कार्य परिषद की नामित सदस्य भी हैं। डॉ. अग्रवाल के हिंदी सलाहकार समिति में सदस्य नामित होने पर जिले के शिक्षाविदों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों, गणमान्य नागरिकों, महाविद्यालय परिवार एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)