20260905 20062020260905 200620

IMG 20250718 WA0002

1000120475

1000120474

IMG 20250717 WA0000

न्यूज मंच डेस्क /महासमुंद/ विद्युत बकाया राशि की वसूली के लिए महासमुंद संभाग में 5 सितंबर 2026 को विशेष मास डिस्कनेक्शन अभियान चलाया गया। अभियान के तहत बिरकोनी, तुमगांव और महासमुंद ग्रामीण वितरण केंद्रों में बकाया बिल जमा नहीं करने वाले घरेलू, गैर घरेलू, कृषि-एलाइड एवं औद्योगिक उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन विच्छेदित किए गए।यह कार्रवाई मुख्य अभियंता (रा.ग्रा.क्षे.) ए.के. लखेरा और अधीक्षण अभियंता महासमुंद वृत्त एस.के. साहू के निर्देशन तथा कार्यपालन अभियंता पी.आर. वर्मा के नेतृत्व में की गई। अभियान के लिए महासमुंद, पिथौरा, सरायपाली और गरियाबंद से सहायक अभियंताओं एवं कनिष्ठ अभियंताओं की टीमें गठित की गई थीं।

201 कनेक्शन काटे, 1.25 करोड़ से अधिक की राशि बकाया

अभियान के दौरान बिरकोनी वितरण केंद्र में 64 बकायादार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। इन पर कुल 54,37,997.92 रुपये की बकाया राशि थी। वहीं महासमुंद ग्रामीण वितरण केंद्र में 112 उपभोक्ताओं के कनेक्शन विच्छेदित किए गए, जिन पर 67,59,239 रुपये बकाया था।इसी तरह तुमगांव वितरण केंद्र में 25 बकायादार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। इन पर कुल 3,11,267 रुपये की बकाया राशि थी। इस प्रकार तीनों वितरण केंद्रों में कुल 201 उपभोक्ताओं के कनेक्शन विच्छेदित किए गए, जिन पर कुल 1,25,08,503.92 रुपये की बकाया राशि थी।

विद्युत चोरी के 5 प्रकरण दर्ज

अभियान के दौरान विद्युत चोरी के 5 प्रकरण भी दर्ज किए गए। इनमें भोलाराम चंद्राकर, खैरा; राजकुमार, सारडीह; कमलसेन, कौंदकेरा; ईश्वर लाल ध्रुव, कौंदकेरा तथा शब्बीर टंडन, भोरिंग के विरुद्ध विद्युत चोरी के प्रकरण शामिल हैं। कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई के बाद 17 उपभोक्ताओं ने कुल 8,13,457 रुपये की बकाया राशि का भुगतान किया।

अनधिकृत रूप से कनेक्शन जोड़ने पर कार्रवाई की चेतावनी

विद्युत विभाग ने कहा है कि राजस्व वसूली की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली कनेक्शन विच्छेदित होने और असुविधा से बचने के लिए अपने बकाया विद्युत बिलों का समय पर और नियमित रूप से भुगतान करें।विभाग ने चेतावनी दी है कि कनेक्शन काटे जाने के बाद बिना बकाया राशि का भुगतान किए यदि कोई उपभोक्ता अनधिकृत रूप से विद्युत लाइन दोबारा जोड़ता है, तो उसके खिलाफ विद्युत अधिनियम की धारा 138 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

मुख्य अभियंता ने ली समीक्षा बैठक

राजस्व वसूली की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मुख्य अभियंता, रायगढ़ ग्रामीण क्षेत्र द्वारा अधिकारियों की विस्तृत समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में संभाग अंतर्गत बकाया विद्युत राशि की वसूली की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी कार्यापालन यंत्री एंव सहायक अभियंताओं को बकायादार उपभोक्ताओं से शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित करने के लिए सख्त निर्देश दिए गए।मुख्य अभियंता द्वारा स्पष्ट किया गया कि राजस्व वसूली विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। सभी मैदानी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में बकायादार उपभोक्ताओं की नियमित निगरानी करते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप वसूली सुनिश्चित करने तथा आवश्यकता पड़ने पर विद्युत कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।वसूली कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं होने अथवा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)