



न्यूज मंच डेस्क /बागबाहरा/ 18 अगस्त 2026/ बागबाहरा उपसंभाग अंतर्गत बागबाहरा ग्रामीण, बागबाहरा शहर, मुंगासेर एवं खल्लारी वितरण केंद्रों के अधिकारियों और तकनीकी कर्मचारियों की उपस्थिति में विद्युत सुरक्षा संबंधी जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में अतिरिक्त मुख्य अभियंता के. एस. भारती ने विद्युत सुरक्षा नियमों और विद्युत दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी।कार्यशाला के दौरान ग्रामीणों को कूलर, इलेक्ट्रिक प्रेस, ओवन, मिक्सर, गीजर सहित विभिन्न घरेलू विद्युत उपकरणों का सुरक्षित उपयोग करने के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही खेतों में फसलों एवं पशुओं की सुरक्षा के लिए अनधिकृत और असुरक्षित विद्युत फेंसिंग का उपयोग नहीं करने की समझाइश दी गई।ग्रामीणों को अवैध एवं अनुचित विद्युत उपभोग से बचने, बिजली का सावधानीपूर्वक उपयोग करने तथा अर्थिंग के महत्व की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर कंपनी द्वारा तैयार जागरूकता पोस्टर “बिजली बचाएं, बिल घटाएं—छोटी बचत, बड़ा फायदा” एवं “कर्मचारी हित सर्वोपरि” का वितरण किया गया।कार्यशाला में सहायक अभियंता लेख राम सिदार, कनिष्ठ अभियंता देवेंद्र कुमार देवांगन एवं प्रशांत तिवारी सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यशाला के अंत में तकनीकी कर्मचारियों को विद्युत सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। कर्मचारियों ने सुरक्षित कार्यप्रणाली अपनाने और विद्युत सुरक्षा नियमों का पालन करने का संकल्प लिया।

