20260503 19191520260503 191915

IMG 20250131 WA0001

IMG 20250718 WA0002

IMG 20250717 WA0000

न्यूज मंच डेस्क /महासमुंद /3 मई 2026/ बढ़ती महंगाई और घरेलू व कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी महासमुंद ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ठेले पर घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर रखकर कांग्रेस भवन से स्वामी चौक तक रैली निकाली और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रैली कांग्रेस भवन से शुरू होकर स्वामी चौक पहुंची, जहां प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ता वापस कांग्रेस भवन लौटे और रैली का समापन किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर महंगाई को नियंत्रित करने में विफल रहने का आरोप लगाया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यकाल में लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है, जिससे आम जनता का जीवन प्रभावित हो रहा है।उन्होंने कहा कि कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी से गरीब, मध्यमवर्गीय परिवारों और छोटे व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई के कारण आम लोगों के लिए दैनिक जरूरतों को पूरा करना मुश्किल हो गया है। कांग्रेस ने केंद्र सरकार से गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतों को तत्काल वापस लेने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)