

न्यूज मंच डेस्क / महासमुंद/ छत्तीसगढ़ के प्रथम पारंपरिक एवं प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार के अवसर पर महर्षि विद्या मंदिर, मचेवा, महासमुंद में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्राचार्य के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में इको क्लब द्वारा किया गया। कार्यक्रम में इको क्लब प्रमुख गोविंद सिंह ठाकुर के साथ विद्यालय के शिक्षकगण एवं इको क्लब के विद्यार्थी सदस्य लेखिका, आदित्य साहू, कविता सेन, साक्षी उपाध्याय, स्वाति ध्रुव, नव्या एवं पुव्या साहू उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण, हरियाली संवर्धन तथा विद्यालय परिसर को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने पर्यावरण को स्वच्छ, सुरक्षित एवं संरक्षित रखने की शपथ भी ली। विद्यार्थियों ने पौधों की देखभाल एवं उनके संरक्षण का संकल्प लेते हुए प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का संदेश दिया। हरेली तिहार के अवसर पर आयोजित यह वृक्षारोपण कार्यक्रम विद्यार्थियों में प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करने की दिशा में एक सार्थक पहल रहा।विद्यालय परिवार के सामूहिक सहयोग एवं सहभागिता से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

