



न्यूज मंच /महासमुंद/ जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर कोडार के पास देर रात करीब दो बजे खड़े एक ट्रक में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।फिलहाल ट्रक में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।घटना की जानकारी मिलने के बाद तुमगांव पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आग लगने के कारणों और घटना के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

