


न्यूज मंच डेस्क /महासमुंद जिले के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में अब सोहम हॉस्पिटल, महासमुंद में जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. चक्रधार (एम.एस. जनरल सर्जरी) प्रतिदिन उपलब्ध रहेंगे। इससे सर्जरी संबंधी परामर्श, ऑपरेशन एवं ऑपरेशन के बाद की देखभाल के लिए मरीजों को बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा।अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, सोहम हॉस्पिटल में वर्तमान में प्रतिमाह 50 से अधिक जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जरी सफलतापूर्वक की जा रही हैं। आधुनिक तकनीक और अनुभवी सर्जिकल टीम की सहायता से मरीजों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। अस्पताल में हर्निया, अपेंडिक्स, पित्त की थैली की पथरी, बवासीर, फिशर, फिस्टुला, हाइड्रोसील, लिपोमा, स्तन की गांठ, थायरॉइड की गांठ, डायबिटिक फुट, तीव्र पेट दर्द तथा आंतों एवं पेट से संबंधित विभिन्न प्रकार की सर्जरी नियमित रूप से की जा रही हैं। इसके साथ ही दूरबीन (लेप्रोस्कोपिक) तकनीक द्वारा ऑपरेशन की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे मरीजों को कम चीरा, कम दर्द और शीघ्र रिकवरी का लाभ मिलता है। अस्पताल की विशेषता यह है कि यहां स्थायी रूप से जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन उपलब्ध हैं। जहां अधिकांश अस्पतालों में सर्जन केवल ऑपरेशन के समय उपस्थित रहते हैं, वहीं सोहम हॉस्पिटल में मरीज का प्री-ऑपरेटिव मूल्यांकन, ऑपरेशन के दौरान निगरानी तथा डिस्चार्ज तक पोस्ट-ऑपरेटिव मॉनिटरिंग विशेषज्ञ सर्जन के मार्गदर्शन में की जाती है।अस्पताल में 24×7 आपातकालीन शल्य चिकित्सा सेवाएं भी उपलब्ध हैं, जिससे गंभीर एवं आपातकालीन स्थिति वाले मरीजों को समय पर उपचार मिल पा रहा है।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि विशेषज्ञ चिकित्सक की नियमित उपलब्धता से महासमुंद एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही प्राप्त होंगी, जिससे समय और आर्थिक संसाधनों की बचत भी होगी।

