IMG 20260703 WA0003IMG 20260703 WA0003

IMG 20250718 WA0002

1000120475

1000120474

IMG 20250717 WA0000

न्यूज मंच डेस्क /महासमुंद पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और कोमाखान थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कार के गुप्त चैंबर से 62.160 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। जब्त गांजे की कीमत 31 लाख 8 हजार रुपये आंकी गई है। वहीं गांजा परिवहन में प्रयुक्त कार और एक मोबाइल सहित कुल 36 लाख 13 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा के भवानीपटना से मध्यप्रदेश के इंदौर की ओर एक स्विफ्ट डिजायर कार में गांजे की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर ग्राम गोयनाबाहरा के पास घेराबंदी कर वाहन को रोका गया। तलाशी के दौरान कार में बनाए गए दो गुप्त चैंबरों से गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मध्यप्रदेश निवासी सुरेश मालवीय और एल्कार सेन के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने भवानीपटना से गांजा लेकर इंदौर ले जाने की बात स्वीकार की।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोमाखान थाना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी)(ii)(सी) एवं 29 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)