20260621 11005920260621 110059

IMG 20250131 WA0001

IMG 20250718 WA0002

IMG 20250717 WA0000

न्यूज मंच डेस्क / 212 बटालियन, सीआरपीएफ, एटापक्का में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय एवं बल मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों के तहत आयोजित इस कार्यक्रम की थीम “Yoga for Healthy Ageing” अर्थात “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” रही।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 6:30 बजे 212 बटालियन के कमांडेंट दीपक कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि “उम्र बढ़ना प्रकृति है, लेकिन बीमार होकर जीना एक विकल्प है। योग ऐसा माध्यम है, जिससे हम अपनी वृद्धावस्था को सक्रिय, सम्मानजनक और रोगमुक्त बना सकते हैं। स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग का संदेश हम सभी को घर-घर तक पहुंचाना होगा।” उन्होंने योग के नियमित अभ्यास से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक लाभों की भी जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान सूक्ष्म व्यायाम के अंतर्गत गर्दन, कंधे, कलाई एवं टखनों के संचालन का अभ्यास कराया गया। इसके साथ ही वृक्षासन, ताड़ासन सहित विभिन्न योगासन एवं अनुलोम-विलोम, भ्रामरी तथा उज्जायी प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। योग प्रशिक्षकों ने मानसिक शांति एवं उच्च रक्तचाप नियंत्रण में योग की उपयोगिता के बारे में भी जानकारी दी। इस कार्यक्रम में बटालियन मुख्यालय के अधिकारियों और जवानों के साथ स्थानीय ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम का आयोजन कमांडेंट दीपक कुमार श्रीवास्तव के दिशा-निर्देशन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर डॉ. सुमित सहगल, सीएमओ (एसजी)/कमांडेंट चिकित्सा, गौरव शर्मा, उप कमांडेंट सहित अधीनस्थ अधिकारी, जवान एवं स्थानीय स्कूली बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सीआरपीएफ ने आमजन से “एक कदम स्वास्थ्य की ओर, एक कदम योग की ओर” बढ़ाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)