IMG 20260602 WA0003IMG 20260602 WA0003

IMG 20250131 WA0001

IMG 20250718 WA0002

IMG 20250717 WA0000

न्यूज मंच डेस्क /महासमुंद/ जिले के बसना थाना क्षेत्र अंतर्गत भंवरपुर चौकी के ग्राम झारउडेला में मंगलवार सुबह एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को हत्या से जोड़कर जांच कर रही है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम झारउडेला निवासी मोंगरे भोई (30 वर्ष) का शव गांव के ही रविशंकर पटेल की बाड़ी में बोर के पास मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पाण्डेय ने बताया कि मृतक रविशंकर पटेल के पडोसी रामेश्वर पटेल के यहां मजदूरी का काम करता था। सोमवार शाम किसी व्यक्ति का फोन आने के बाद वह अपनी पत्नी से ग्राम चनाट जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। मंगलवार सुबह उसकी लाश संदिग्ध अवस्था में मिली। पुलिस के अनुसार मृतक के सिर के पिछले हिस्से में चोट के निशान पाए गए हैं। शव अर्धनग्न अवस्था में था तथा उसका सिर एक चादर से बांधकर बोर से बांधा गया था।घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए मामला प्रथम दृष्टया हत्या का प्रतीत हो रहा है। घटना की सूचना पर फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने के साथ विभिन्न पहलुओं की बारीकी से जांच शुरू कर दी। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे कौन लोग शामिल हो सकते हैं।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)