IMG 20260530 WA0000IMG 20260530 WA0000

IMG 20250131 WA0001

IMG 20250718 WA0002

IMG 20250717 WA0000

न्यूज मंच डेस्क /महासमुंद/30 मई 2026/ ओडिशा से महाराष्ट्र ले जाए जा रहे 600 किलोग्राम गांजे की बड़ी खेप को महासमुंद पुलिस और एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) ने पकड़ने में सफलता हासिल की है। तस्कर कंपनी के मशीनरी सामान की आड़ में गांजा छिपाकर ले जा रहा था, लेकिन पुलिस की सतर्कता और सटीक सूचना के चलते उसका पूरा प्लान धरा रह गया। कार्रवाई में करीब 3 करोड़ 12 लाख 15 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना सिंघोड़ा क्षेत्र के मुरमुरी चौक में एक लाल रंग की टाटा माजदा वाहन (MH-46 CU-6060) के जरिए गांजा परिवहन किए जाने की सूचना मिली थी।सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका और जांच की। जांच के दौरान वाहन में रखे बड़े-बड़े कार्टून और मशीनरी संबंधी सामान के नीचे तथा पीछे छिपाकर रखी गई 24 प्लास्टिक बोरियां बरामद हुईं। प्रत्येक बोरी में 25-25 किलो गांजा भरा हुआ था। इस तरह कुल 600 किलो (6 क्विंटल) गांजा जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 3 करोड़ रुपये बताई गई है। पुलिस ने वाहन चालक महबूब बादशाह शेख (65 वर्ष) निवासी अंबरनाथ, जिला ठाणे (महाराष्ट्र) को गिरफ्तार किया है।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गांजा ओडिशा के बौद्ध जिले से लेकर महाराष्ट्र के ठाणे जिले में खपाने के लिए जा रहा था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गांजे के अलावा परिवहन में प्रयुक्त टाटा माजदा वाहन, एक मोबाइल फोन और नकद राशि भी जब्त की। जब्त संपत्ति की कुल कीमत 3 करोड़ 12 लाख 15 हजार रुपये आंकी गई है।आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (बी) (ii) (सी) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब तस्करी नेटवर्क के सोर्स और डेस्टिनेशन पॉइंट की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)