IMG 20260507 WA0004IMG 20260507 WA0004

IMG 20250131 WA0001

IMG 20250718 WA0002

IMG 20250717 WA0000

न्यूज मंच डेस्क / 07 मई 2026/महासमुंद जिले के थाना सिंघोडा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 226.600 किलोग्राम गांजा जप्त किया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

IMG 20260507 WA0005

जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि उड़ीसा से एक सफेद रंग की पिकअप वाहन क्रमांक MH 16 CD 8741 में भारी मात्रा में गांजा लेकर छत्तीसगढ़ की ओर आ रही है। सूचना पर पुलिस ने एनएच-53 स्थित सिल्की ढाबा के सामने घेराबंदी कर वाहन को रोका। तलाशी लेने पर पिकअप वाहन के डाले में कैरेट के नीचे रखी 7 प्लास्टिक बोरियों से कुल 111 पैकेट में भरा 226.600 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत लगभग 1 करोड़ 14 लाख 30 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा के साथ घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन और मोबाइल फोन समेत कुल 1 करोड़ 22 लाख 75 हजार रुपये की संपत्ति जप्त की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजिनाथ आश्रु जाधव (28 वर्ष) एवं अक्षय बरकु मोरे (32 वर्ष), निवासी जिला अहमदनगर, महाराष्ट्र के रूप में हुई है। ये दोनो आरोपी बालीगुडा के आगे उड़ीसा से गांजा लेकर अहमदनगर महाराष्ट्र जा रहे थे । दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सिंघोडा में धारा 20(B)(ii)(c) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)