IMG 20261002 WA0000IMG 20261002 WA0000

IMG 20250718 WA0002

1000120475

1000120474

IMG 20250717 WA0000

न्यूज़ मंच/महासमुंद/ एलपीजी गैस सिलेंडर के उपयोग के दौरान होने वाली लापरवाही और संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए महासमुंद जिला प्रशासन ने जागरूकता की अनूठी पहल की है। अब जिले में संचालित सभी गैस एजेंसियों के डिलीवरी वाहनों में सुरक्षा जागरूकता गीत ‘भाई आया रे गैस सिलेंडर’ अनिवार्य रूप से बजाया जाएगा। खाद्य विभाग के आपूर्ति अधिकारी आशीष चतुर्वेदी द्वारा जिले के सभी गैस एजेंसी संचालकों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे अपने गैस वितरण वाहनों में इस जागरूकता गीत को बजाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। यह निर्देश छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग से प्राप्त पत्र के अनुपालन में जारी किया गया है।

सील और वजन की जांच के लिए किया जाएगा जागरूक

प्रशासन का उद्देश्य गैस सिलेंडर लेते समय उपभोक्ताओं को आवश्यक सुरक्षा सावधानियों के प्रति जागरूक करना है। अक्सर उपभोक्ता सिलेंडर की सील और वजन की जांच किए बिना उसे स्वीकार कर लेते हैं। ऐसी लापरवाही से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।जागरूकता गीत के माध्यम से उपभोक्ताओं को एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी लेते समय सील की जांच, वजन की पुष्टि और गैस सुरक्षा से जुड़े जरूरी नियमों की जानकारी देने का प्रयास किया जाएगा। प्रशासन को उम्मीद है कि इस पहल से गैस सिलेंडर की डिलीवरी के दौरान उपभोक्ताओं में सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ेगी और लापरवाही के कारण होने वाली संभावित दुर्घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी।

 

Screenshot 20261002 105324 Samsung Notes

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)