Screenshot 20260827 132516 ChatGPTScreenshot 20260827 132516 ChatGPT

IMG 20250718 WA0002

1000120475

1000120474

IMG 20250717 WA0000

न्यूज मंच डेस्क /महासमुंद/ 27 अगस्त 2026/ नेपाल में आई भीषण बाढ़ एवं भूस्खलन के बीच वहां फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता के लिए राज्य सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। नागरिक अथवा उनके परिजन सहायता एवं आवश्यक जानकारी के लिए आपदा प्रबंधन हेल्पलाइन 1070 तथा दूरभाष क्रमांक 91-771-2223471 पर संपर्क कर सकते हैं।जिला प्रशासन महासमुंद ने जिले के नागरिकों और उनके परिजनों से अपील की है कि नेपाल में फंसे किसी व्यक्ति के संबंध में सहायता या जानकारी की आवश्यकता होने पर जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के दूरभाष क्रमांक 07723-223305 पर संपर्क करें। प्रशासन ने कहा है कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन अपने प्रत्येक नागरिक के साथ खड़ा है। नेपाल में फंसे नागरिकों की सुरक्षित वापसी तथा उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए शासन स्तर पर हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।नेपाल में प्राकृतिक आपदा के कारण कई क्षेत्रों में संपर्क और आवागमन प्रभावित हुआ है। ऐसे में प्रशासन ने नागरिकों और उनके परिजनों से अपील की है कि वे उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम से सही जानकारी साझा करें और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सहायता प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)