IMG 20250718 WA0002

1000120475

1000120474

IMG 20250717 WA0000

17 सितंबर 2024/ महासमुंद/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर महासमुंद जनसंपर्क विभाग ने कलेक्टोरेट परिसर मे एक दिवसीय फोटो प्रदर्शनी लगाई है। फोटो प्रदर्शनी विकसित भारत , मोदी की संकल्पना थीम पर लगाई गयी है । फोटो प्रदर्शनी मे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन की झांकी तथा उनके द्वारा कर्तव्यनिष्ठा के साथ देश के लिए किए जा रहे कार्यों एवं योगदान की झलक दिखाई देगी। फोटो प्रदर्शनी में बचपन, पाठशाला, माँ से मिला संस्कार, देश भक्ति की शक्ति, किताबों के समंदर के गोताखोर, युवा नमो जीवन एक खोज, हिमालय की गोद में, पावरफुल सीएम, वीआईपी कल्चर को गुडबाय, मोदी 3.0, बाबासाहेब को सच्ची श्रद्धांजलि, 24 घंण्टे भी कम है बंदे में इतना दम है, आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब, संकटमोचक बने मोदी, जल शक्ति से जलक्रांति, एक पेड़ माँ के नाम, डिजिटल हुई पहचान डिजिटल से भुगतान डिजिटल से जीवन आसान, अंतरिक्ष शक्ति, संविधान के अग्रदूत सहित विभिन्न उपलब्धियों की जानकारी दी गयी है । फोटो प्रदर्शनी का लोकार्पण कलेक्टर विनय कुमार लंहगे ने किया । फोटो प्रदर्शनी को देखने सुबह से ही जनप्रतिधि , अधिकारी- कर्मचारी , स्कूली बच्चे , पत्रकार एवं गणमान्य नागरिकगण आ रहे है ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)