


न्यूज मंच डेस्क /महासमुंद जिले में देर रात से लगातार हो रही बारिश के चलते खल्लारी थाना क्षेत्र के जोगीडीपा में बगनाई नाला उफान पर आ गया। नाले में अचानक जलस्तर बढ़ने से पुल निर्माण कार्य में लगे 14 मजदूर चारों ओर से पानी में घिरकर फंस गए। सूचना मिलते ही नगर सेना की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान चलाकर सभी 14 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू किए गए मजदूरों में 10 पुरुष और 4 महिलाएं शामिल हैं।बताया गया कि पुल निर्माण कार्य में लगे मजदूर नाले के किनारे खेत में बनी अस्थायी झोपड़ी में रह रहे थे। बीती रात से लगातार हो रही बारिश के कारण बगनाई नाला अचानक उफान पर आ गया, जिससे उनका संपर्क बाहरी क्षेत्र से कट गया और वे पानी के बीच फंस गए। नगर सेना की तत्परता से सभी मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया। घटना खल्लारी थाना क्षेत्र के जोगीडीपा का है।

