IMG 20260622 WA0000IMG 20260622 WA0000

IMG 20250718 WA0002

1000120475

1000120474

IMG 20250717 WA0000

न्यूज मंच डेस्क / महासमुंद/ छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंघ ने अपनी 15 सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार को महासमुंद शहर में रैली निकालकर प्रदर्शन किया। महासंघ के सदस्यों ने लोहिया चौक से रैली की शुरुआत की, जो नेहरू चौक, बरोंडा चौक और शास्त्री चौक होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंची।कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद महासंघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने जमकर नारेबाजी की तथा कलेक्टर के नाम प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से ड्राइवरों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को शासन तक पहुंचाने की बात कही गई।महासंघ की प्रमुख मांगों में चालक की मृत्यु होने पर 20 लाख रुपये का बीमा, दुर्घटना में अपंग होने पर 10 लाख रुपये का बीमा, राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों से मवेशियों और आवारा पशुओं को हटाने, चालकों के लिए विश्राम कक्ष की व्यवस्था, सड़कों पर चालकों को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं करने, आवास योजना के तहत मकान निर्माण के लिए 5 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान करने तथा 1 सितंबर को ‘ड्राइवर दिवस’ घोषित करने जैसी मांगें शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंघ की प्रदेश अध्यक्ष पूनम क्षत्रिय ने बताया कि महासंघ की 15 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश के सभी 33 जिलों में एक साथ ज्ञापन सौंपा जा रहा है। इसी कड़ी में महासमुंद में भी रैली निकालकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)