IMG 20260606 WA0000IMG 20260606 WA0000

IMG 20250131 WA0001

IMG 20250718 WA0002

IMG 20250717 WA0000

न्यूज मंच डेस्क /महासमुंद/ 6 जून 2026/ शासकीय माता कर्मा कन्या महाविद्यालय, मचेवा महासमुंद में यूथ रेड क्रॉस इकाई के तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण एवं जनजागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी जिला महासमुंद के सभापति संदीप दीवान रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य शील भद्र कुमार ने की।इस अवसर पर जिला रेडक्रॉस अधिकारी एवं राज्य प्रतिनिधि डॉ. अशोक गिरि गोस्वामी ने महाविद्यालय के ‘ग्रीन कैलेंडर’ का विमोचन किया। इस कैलेंडर का उद्देश्य वर्षभर पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण संबंधी गतिविधियों को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों, प्राध्यापकों और छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर में पीपल, बरगद एवं नीम के पौधे रोपित कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। साथ ही आयोजित संगोष्ठी में प्लास्टिक मुक्त परिसर, कपड़े के थैलों के उपयोग, जैविक कीटनाशकों को बढ़ावा देने तथा वन्यजीव संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रबंध समिति सदस्य अभिषेक पाण्डेय, विकासखंड सचिव महासमुंद किरण पटेल, रेड क्रॉस प्रभारी यशोदा चौहान, हेमलता मलिकार, कार्यालय प्रभारी तेज लाल देवांगन तथा कार्यालय सहायक द्वारिका प्रसाद सिन्हा सहित महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, कर्मचारी और यूथ रेड क्रॉस स्वयंसेवक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सहायक जिला रेडक्रॉस अधिकारी एवं सहायक प्राध्यापक डॉ. श्वेतलाना नागल तथा एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी एवं सहायक प्राध्यापक डॉ. सरस्वती वर्मा ने किया। आयोजन के माध्यम से छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने और प्रकृति के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)