IMG 20261103 WA0024IMG 20261103 WA0024

IMG 20250718 WA0002

1000120475

1000120474

IMG 20250717 WA0000

कंटेनर से 60.48 लाख रुपये का गांजा बरामद, वाहन और मोबाइल सहित एक करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त, ऑपरेशन निश्चय के तहत कार्रवाई

न्यूज मंच /महासमुंद/ छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन निश्चय के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सरायपाली थाना क्षेत्र के खम्हारपाली आरटीओ बैरियर के पास पुलिस ने चावल की बोरियों के बीच छिपाकर गांजा की तस्करी कर रहे दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों के कब्जे से 120 किलो 960 ग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 60 लाख 48 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा, कंटेनर वाहन और मोबाइल सहित एक करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को सरायपाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कंटेनर वाहन क्रमांक WB 19 L 3059 में भारी मात्रा में गांजा छिपाकर ओडिशा से खम्हारपाली बैरियर होते हुए सरायपाली के रास्ते रायपुर की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) और थाना सरायपाली पुलिस की संयुक्त टीम ने खम्हारपाली आरटीओ बैरियर के पास घेराबंदी कर संदिग्ध कंटेनर को रोक लिया।कंटेनर में सवार व्यक्तियों से पूछताछ करने पर उनकी पहचान अमनदीप (27 वर्ष), निवासी लोहन्दा, थाना सुजानगंज, जिला जौनपुर (उत्तरप्रदेश) और लल्लू यादव (24 वर्ष), निवासी हटिया रामनाथ, थाना सुजानगंज, जिला जौनपुर (उत्तरप्रदेश) के रूप में हुई। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कंटेनर में चावल की बोरियां होने की जानकारी दी। संदेह होने पर गवाहों की मौजूदगी में कंटेनर की तलाशी ली गई।तलाशी के दौरान कंटेनर में चावल की करीब 300 बोरियों के बीच छिपाकर रखी गई चार बोरियां मिलीं। इनमें गांजे के कुल 117 पैकेट रखे हुए थे। इनका कुल वजन 120.960 किलोग्राम पाया गया, जिसकी कीमत 60 लाख 48 हजार रुपये आंकी गई है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 120.960 किलो गांजा (कीमत 60,48,000 रुपये), एक कंटेनर वाहन (कीमत लगभग 30 लाख रुपये) और दो मोबाइल फोन (कीमत करीब 10 हजार रुपये) जब्त किए हैं। जब्त संपत्ति की कुल कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है।दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक 376/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) में अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

तस्करी के नेटवर्क की तलाश जारी

पुलिस अब गांजे के स्रोत और उसकी सप्लाई की अंतिम मंजिल का पता लगाने में जुटी है। इंड-टू-इंड कार्रवाई के तहत तस्करी के सोर्स प्वाइंट से लेकर डेस्टिनेशन प्वाइंट तक जुड़े प्रत्येक व्यक्ति और नेटवर्क की जांच की जा रही है। साथ ही तस्करी के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक्स की भी पड़ताल की जा रही है।यह कार्रवाई एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और थाना सरायपाली पुलिस की सटीक सूचना, त्वरित कार्रवाई और आपसी समन्वय से संभव हुई। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए लगातार चेकिंग और कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)