



न्यूज मंच /बागबाहरा/ अविभाजित मध्यप्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद स्व. परस राम भारद्वाज की जयंती गुरुवार को विधायक कार्यालय बागबाहरा में कांग्रेसजनों द्वारा श्रद्धापूर्वक मनाई गई।इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्व. भारद्वाज के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया।कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने स्व. परस राम भारद्वाज के राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान को स्मरण किया। वक्ताओं ने कहा कि स्व. भारद्वाज ने अपने सार्वजनिक जीवन में देश और कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित भाव से कार्य किया तथा संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका जीवन जनसेवा और संगठन के प्रति समर्पण का प्रेरणास्रोत रहा है।इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने स्व. भारद्वाज के बताए मार्ग पर चलने तथा कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। साथ ही उनके आदर्शों और योगदान को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही गई।कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बागबाहरा शहर अध्यक्ष लखबीर सिंह छाबड़ा, कोमाखान ब्लॉक अध्यक्ष खेमराज सिन्हा, उपाध्यक्ष शाहजान पाशा, कोषाध्यक्ष राहुल कुलदीप, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष केवल यादव, महामंत्री दिनेश मोगरे, वसीम रजा, अंजोर सिंह, गोलू जैन, समीर खान, पोखराज यादव, भागवत पटेल, मोहन बांधे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में कांग्रेसजनों ने स्व. परस राम भारद्वाज के योगदान को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।

