IMG 20261008 WA0004IMG 20261008 WA0004

IMG 20250718 WA0002

1000120475

1000120474

IMG 20250717 WA0000

न्यूज मंच / महासमुंद, 08 अक्टूबर 2026/ महर्षि विद्या मंदिर, मचेवा महासमुंद में विश्व अंतरिक्ष सप्ताह 2026 का शुभारंभ उत्साह और उमंग के साथ किया गया। विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार तिवारी के मार्गदर्शन में विज्ञान एवं नवाचार समिति द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।विश्व अंतरिक्ष सप्ताह के प्रथम दिवस कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए सामान्य विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर अपने ज्ञान एवं प्रतिभा का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता में राखी यादव एवं साक्षी यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नमिता चंद्राकर एवं दीपा यादव द्वितीय तथा खुशी पांडेय एवं वाणी यादव तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में विज्ञान एवं नवाचार समिति के प्रमुख नवीन कुमार एवं सिल्पी दीवान, समिति प्रभारी आंचल सोनी सहित समिति के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर प्राचार्य राजेश कुमार तिवारी ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विज्ञान एवं अंतरिक्ष से जुड़ी गतिविधियां विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, जिज्ञासा, रचनात्मकता और नवाचार की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)