IMG 20260422 WA0001IMG 20260422 WA0001

IMG 20250131 WA0001

IMG 20250718 WA0002

IMG 20250717 WA0000

न्यूज मंच डेस्क/ 22 अप्रैल 2026/ छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस और एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक होंडा सिटी कार से 21 लाख 56 हजार रुपये मूल्य का 43.120 किलो गांजा बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक कार के जरिए गांजा तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग 353 पर तहसील कार्यालय के पास घेराबंदी कर कार क्रमांक MH 31 DC 2140 को रोका। वाहन में दो व्यक्ति सवार थे, जिनकी पहचान श्यामल वासिनक और दानिस अंसारी, निवासी महाराष्ट्र के रूप में हुई।वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस को कार की डिग्गी, पिछली सीट के नीचे और बैक लाइट के अंदर छिपाकर रखे गए 43 पैकेट गांजा मिले, जिनका कुल वजन 43.120 किलो पाया गया। जब्त गांजा की अनुमानित कीमत 21 लाख 56 हजार रुपये बताई गई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे उड़ीसा के फुलवारी क्षेत्र से गांजा लेकर महाराष्ट्र जा रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)