IMG 20260426 WA0003IMG 20260426 WA0003

IMG 20250131 WA0001

IMG 20250718 WA0002

WhatsApp Image 2025 10 30 at 7.51.09 AM

IMG 20260129 WA0002(1)

IMG 20250717 WA0000

न्यूज मंच डेस्क / 26 अप्रैल 2026/ महासमुंद पुलिस ने आईपीएल ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने एक करोड़ 15 लाख रुपये से अधिक के ऑनलाइन सट्टा लेनदेन का रिकॉर्ड जब्त करते हुए रायपुर और बेमेतरा से मुख्य मास्टरमाइंड एडमिन सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह UNCLEBAT9, UNCLE777, Grand777, PowerExch, WazirExch, Classic7777, GrandExch और God777 जैसे विभिन्न ऑनलाइन पैनलों के माध्यम से आईपीएल मैचों में सट्टा संचालित कर रहा था। आरोपियों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर छिपकर ऑनलाइन सट्टे का नेटवर्क संचालित किया जाता था।

महासमुंद थाना में पूर्व में दर्ज जुआ एक्ट के मामले क्रमांक 188/2026 की विवेचना, तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने इस नेटवर्क की गहराई से जांच की। जांच में सामने आया कि मुख्य एडमिन निशांत नागवानी पैनल संचालित करता था, आईडी बेचता था और पूरे नेटवर्क की आर्थिक गतिविधियों को नियंत्रित करता था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 लैपटॉप, 1 टैबलेट, 13 टच स्क्रीन मोबाइल, 9 कीपैड मोबाइल सहित कुल 22 मोबाइल फोन और 1 करोड़ 15 लाख रुपये के ऑनलाइन सट्टे का रिकॉर्ड जब्त किया। जब्त कुल संपत्ति की कीमत लगभग 2 करोड़ 46 हजार 400 रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपियों में दुर्गेश डहरे उर्फ योगेश, ललित चावला, अंशु बग्गा, सौरभ जैन, विजय वर्मा और मुख्य एडमिन निशांत नागवानी शामिल हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ एक्ट एवं आईटी एक्ट की धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)