


न्यूज मंच डेस्क/महासमुंद/आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने महासमुंद ग्रामीण वृत्त अंतर्गत ग्राम कोमा (थाना खल्लारी) में अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान आरोपी नरेश रात्रे पिता पवन रात्रे के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब, महुआ लाहन एवं देशी मदिरा जब्त की गई। आबकारी टीम ने आरोपी के पास से 100 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब (बाजार मूल्य 20 हजार रुपये), 450 किलोग्राम महुआ लाहन (बाजार मूल्य 22,500 रुपये) तथा 44 नग सुपर-36 लेबल युक्त देशी प्लेन मदिरा (प्रत्येक 180 मिली, कुल 7.29 लीटर, बाजार मूल्य 3,520 रुपये) बरामद की। इस प्रकार कुल 107.29 बल्क लीटर अवैध मदिरा एवं 450 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क)(च), 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।आबकारी विभाग ने बताया कि जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

