IMG 20251017 WA0000IMG 20251017 WA0000

IMG 20250718 WA0002

1000120475

1000120474

IMG 20250717 WA0000

17 अक्टूबर 2025/कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी विनय कुमार लंगेह के निर्देश के परिपालन में जिला स्तरीय संयुक्त टीम द्वारा बिरकोनी औद्योगिक क्षेत्र में संचालित विभिन्न इकाइयों का निरीक्षण किया गया। संयुक्त निरीक्षण दल में प्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र शशिकांत सिंह, श्रम पदाधिकारी श्रम विभाग डी.एन. पात्र एवं परिवहन अधिकारी परिवहन विभाग आर.के. ध्रुव उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान रातू सरिया उद्योग, ओजस एग्रो केमिकल एवं मेसर्स वीर इंडस्ट्रीज बिरकोनी का निरीक्षण किया । इस दौरान जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र तथा परिवहन विभाग की जांच में किसी भी प्रकार की कमी नहीं पाई गई। श्रम विभाग द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948, समान पारिश्रमिक अधिनियम 1976 तथा वेतन भुगतान अधिनियम 1936 के अंतर्गत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संस्थानों द्वारा आवश्यक रिकार्ड प्रस्तुत नहीं किया गया तथा सूचनाएँ प्रदर्शित नहीं पाई गईं। इस संबंध में संबंधित औद्योगिक इकाइयों के प्रबंधन को नोटिस जारी किया जा रहा है। साथ ही छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के अंतर्गत वेलफेयर फंड जमा किया जाना पाया गया। संयुक्त टीम द्वारा यह सुनिश्चित किया गया कि भविष्य में समस्त औद्योगिक इकाइयाँ श्रम कानूनों एवं शासन के निर्देशों का पूर्ण पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)