IMG 20260508 WA0000IMG 20260508 WA0000

IMG 20250131 WA0001

IMG 20250718 WA0002

IMG 20250717 WA0000

न्यूज मंच डेस्क / 8 मई 2026/महासमुंद/ जिले में एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं कोमाखान पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एंबुलेंस में छिपाकर ले जाए जा रहे 77 किलो अवैध गांजा को जब्त किया है। पुलिस ने इस मामले में 5 अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार करते हुए गांजा परिवहन में प्रयुक्त एंबुलेंस, पायलेटिंग कार और 5 मोबाइल फोन समेत कुल 50 लाख 45 हजार रुपये की संपत्ति जप्त की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, उड़ीसा से महासमुंद की ओर एंबुलेंस वाहन क्रमांक एमएच 13 सीयू 0707 में गांजा परिवहन किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टेमरी जांच नाका में घेराबंदी कर संदिग्ध एंबुलेंस एवं पायलेटिंग कार क्रमांक एमएच 12 एनबी 5277 को रोककर पूछताछ की गई। जांच के दौरान एंबुलेंस में छिपाकर रखा गया करीब 77 किलो गांजा बरामद हुआ।पुलिस के मुताबिक आरोपी उड़ीसा के बालीगुडा से गांजा लेकर महाराष्ट्र के सोलापुर ले जाने की फिराक में थे। मामले में थाना कोमाखान में अपराध क्रमांक 68/2026 के तहत धारा 20(B)(II)(C) एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपियों में एंबुलेंस चालक आकाश उर्फ अक्षय जाधव निवासी धाराशिव महाराष्ट्र सहित लिंबाजी जाधव, धनंजय लोखंडे, प्रथमेश पिंगले और अजय काले शामिल हैं। सभी आरोपी महाराष्ट्र के निवासी बताए गए हैं।जप्त संपत्ति में 77 किलो गांजा जिसकी कीमत 38 लाख 50 हजार रुपये, एक एंबुलेंस, एक पायलेटिंग कार एवं 5 मोबाइल फोन शामिल हैं।पुलिस ने बताया कि पिछले चार महीनों में जिले में 84 प्रकरणों में 6093.121 किलो गांजा जब्त कर 221 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)