20261021 12112020261021 121120

IMG 20250718 WA0002

1000120475

1000120474

IMG 20250717 WA0000

न्यूज मंच/महासमुंद/ 21 अक्टूबर 2026/ देश की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिस के वीर जवानों को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि दी गई।महासमुंद जिले के परसदा स्थित रक्षित केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, कलेक्टर, पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर वीर जवानों के सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।कार्यक्रम की शुरुआत रक्षित निरीक्षक के नेतृत्व में जिला पुलिस बल और 20वीं वाहिनी के जवानों द्वारा शहीदों को गार्ड ऑफ ऑनर देने के साथ हुई। इसके बाद पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने कर्तव्य निर्वहन के दौरान बीते एक वर्ष में शहीद हुए 154 पुलिसकर्मियों के नामों का वाचन किया।तत्पश्चात उपस्थित अतिथियों एवं पुलिस अधिकारियों ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, कलेक्टर, पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों तथा शहीद जवानों के परिजनों ने देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को याद किया। कार्यक्रम में सरायपाली विधायक श्रीमती चातुरी नंद सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

19 शहीद परिवारों के परिजनों से मिले अधिकारी

पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर शहीद परिवारों के प्रति सम्मान और संवेदना व्यक्त करते हुए जनप्रतिनिधियों, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित 19 शहीद परिवारों के परिजनों से मुलाकात की। अधिकारियों ने उनका कुशलक्षेम जाना और उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी ली।इस दौरान अधिकारियों ने शहीद परिवारों को आश्वस्त किया कि किसी भी समस्या या आवश्यकता के समय पुलिस विभाग उनके साथ खड़ा रहेगा और हरसंभव सहयोग प्रदान करेगा।

पुलिस स्मृति दिवस उन वीर जवानों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और सर्वोच्च बलिदान को याद करने का अवसर है, जिन्होंने देश की सुरक्षा और नागरिकों की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)