


न्यूज मंच डेस्क /महासमुंद/ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) महासमुंद ब्रांच ने राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस के अवसर पर दो दिवसीय सेवा एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, वृद्धाश्रम में फल वितरण, अस्पताल के मरीजों को फल वितरित करने सहित कई सामाजिक गतिविधियां संपन्न हुईं। आईएमए अध्यक्ष डॉ. एच. वी. कालीकोटी ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में महिलाओं की बोन डेंसिटोमेट्री जांच कर नि:शुल्क परामर्श एवं दवाइयां दी गईं।आयोजित समारोह में शहर के वरिष्ठ चिकित्सकों का शॉल एवं श्रीफल से सम्मान किया गया। वहीं इस वर्ष से शुरू किए गए ‘प्रोफेशनल एक्सीलेंसी अवार्ड’ से डॉ. हरजोत सिंह गुरुदत्ता को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में डॉ.कालीकोटी ने आईएमए की वार्षिक गतिविधियों की जानकारी देते हुए सरकार से अस्पतालों को ‘सेफ एवं साइलेंस जोन’ घोषित करने तथा नर्सिंग होम एक्ट के तहत अस्पताल पंजीयन प्रक्रिया को सरल बनाने की मांग की। अंत में आईएमए महासमुंद इकाई ने सभी चिकित्सकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।


