IMG 20260702 WA0009IMG 20260702 WA0009

IMG 20250131 WA0001

IMG 20250718 WA0002

IMG 20250717 WA0000

न्यूज मंच डेस्क/महासमुंद/ शहर में एक घंटे की तेज बारिश ने नगर पालिका की बारिश पूर्व तैयारियों की पोल खोल दी। कई वार्डों में डेढ़ से दो फीट तक पानी भर गया, जिससे लोगों के घरों और सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई। नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जेसीबी मशीन बुलवाकर नालियों से मलवा हटवाया और जल निकासी की व्यवस्था कराई। राठी ने कहा कि बारिश से पहले बड़ी नालियों की समुचित सफाई नहीं होने के कारण शहर में बाढ़ जैसे हालात बने। उन्होंने नगर पालिका के सीएमओ से तत्काल अतिरिक्त सफाई दस्ता तैनात करने, नालियों की नियमित सफाई कराने और बारिश के दौरान आपातकालीन व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने वार्ड क्रमांक 14 की मुख्य नाली की सफाई और उसकी ऊंचाई बढ़ाने की आवश्यकता बताते हुए कहा कि इस संबंध में पहले भी आवेदन दिया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)