20260817 14464620260817 144646

IMG 20250718 WA0002

1000120475

1000120474

IMG 20250717 WA0000

न्यूज मंच डेस्क / महासमुंद/ 17 अगस्त 2026/ महासमुंद में एनालॉग पनीर के निर्माण की शिकायत के बाद जिला प्रशासन और खाद्य एवं औषधि प्रशासन की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर के निर्देश पर अपर कलेक्टर की अगुवाई में राजस्व, खाद्य एवं औषधि प्रशासन तथा पुलिस की संयुक्त टीम ने भलेसर स्थित वैद्य फूड्स प्रोडक्ट में छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके से करीब 300 किलो पनीर जब्त कर सील किया है। जब्त पनीर के सैंपल जांच के लिए राज्य औषधि प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट करीब 14 दिनों में आने की उम्मीद है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।जानकारी के अनुसार वैद्य फूड्स प्रोडक्ट में करीब चार महीने से निर्माण कार्य चल रहा है, जबकि पिछले तीन-चार दिनों से यहां पनीर का उत्पादन शुरू किया गया था। प्लांट की पनीर उत्पादन क्षमता करीब एक टन प्रतिदिन बताई जा रही है। प्रशासन को लगातार यहां एनालॉग पनीर के निर्माण की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद बीती रात संयुक्त टीम ने छापामार कार्रवाई की। हालांकि, कार्रवाई के दौरान मौके पर एनालॉग पनीर से संबंधित किसी सामग्री की पुष्टि नहीं होने की बात खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों ने कही है। वहीं फैक्ट्री संचालक ने भी पनीर में किसी तरह की मिलावट से इनकार किया है।अब पूरे मामले में प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि जब्त किया गया पनीर निर्धारित खाद्य मानकों के अनुरूप है या नहीं। प्रशासन ने जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)